कटनी पुलिस गाड़ी चलान वसूली की जगह अपराध और अपराधी पर लगाए लगाम
(कटनी) वर्तमान में कटनी जिला में जिस तरह से चोरी, डकैती, चाकूबाजी जैसी घटनाएं हो रही है उनसे सिर्फ शहर नहीं बल्कि ग्रामीण स्तर पर भी डर की स्थिति निर्मित हो रही है ।

एसपी कटनी एवं कटनी पुलिस को चाहिए कि अब हर चौराहे में गाड़ी चलान वसूली की जगह अपराध और अपराधी पर लगाम लगाए। इसके लिए पुलिस अधीक्षक को एसी ऑफिस से बाहर निकलकर स्वयं को फील्ड में उतरना चाहिए।
इसके साथ ही नवीन नवाचार करे पूरे जिले में #QR कोड लगवाए , मीडिया के माध्यम से शेयर करे और उस #QR कोड को सीधे संबंधित अधिकारी ओर कंट्रोल रूम से जोड़े। कोड को ऐसा बनाए की आम जनता अपराध या कोई भी संदेह पर तत्काल पुलिस से सम्पर्क कर सके। ये कार्य फ्री में हो जाएगा कहेंगे तो हम बना देंगे और पुलिस तत्काल उस स्थान में पहुंचे इस से जनता के बीच भरोसा पैदा होगा जो अभी करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही Precaution के तौर पर एक #SOP भी जारी करना चाहिए ।
