स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अंतर्गत वार्ड नं. 20 में चयनित स्वच्छता लक्षित इकाई पर की गई सफाई कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने वार्डवासियों से की स्वच्छता बनाये रखने की अपील
(टीकमगढ़) कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज नगर पालिका टीकमगढ़ के वार्ड क्र. 20 में शिवशक्ति कॉलोनी मंदिर के पास चयनित स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू) की साफ-सफ़ाई कराई। इस अवसर पर नगर पालिका टीकमगढ़ सीएमओ श्री ओमपाल सिंह भदौरिया सहित संबंधित अधिकारी तथा नगर पालिका का अमला एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कॉलोनी में स्थित मंदिर में दर्शन कर मंदिर के पास खाली पड़े प्लाट के मालिक से दूरभाष पर बात की तथा प्लाट को संरक्षित करने के संबंध में चर्चा की। साथ ही उन्होंने वार्डवासियों को भी खाली प्लाट में कचरा नहीं फेकने की सलाह दी।
ज्ञातव्य है कि ऐसे स्थान जहां कचरे का ढेर एवं गंदगी व्याप्त है ऐसे स्थानों को स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू) की श्रेणी में रखा गया है। नगरीय निकायों में चयनित स्वच्छता लक्षित इकाई वाले स्थानों पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत साफ-सफाई जा रही है। साथ ही स्थानीयजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
