राज्‍यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल की अध्यक्षता में जनपद पंचायत- सारंगपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

Advertisement

(राजगढ़़) प्रदेश सरकार के राज्‍यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कौशल विकास एवं रोजगार विभाग श्री गौतम टेटवाल की अध्यक्षता में जनपद पंचायत- सारंगपुर में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत स्तरीय विभीन्न योजनाओं में प्रगतिरत निर्माण कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करानेग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था कराने तथा ग्राम स्तर पर गौशालाओंतालाबोंशांतीधामस्कूल परिसरखेल परिसरजलाशय आदि स्थानों पर अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त घोषित करने के लक्ष्य को पूर्ण कराने के लिये निर्देश दिए। साथ ही शासन की प्राथमिकता अनुसार प्रत्येक ग्राम में शांतीधाम की व्यवस्था सुगम बनाने हेतु ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है। “एक पेड मों के नाम” मिशन के लक्ष्य को सभी के सहयोग से पूर्ण करनाप्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के आयोजन के तहत जरूरत मंदो को बुनयादी सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु सामाजिक सहायोग करने की अपील की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सारंगपुरमुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सारंगपुरसहायक यंत्रीसमस्त पीसीओउपयंत्रीसमस्त शाखा प्रभारीसमस्त सचिव एवं समस्त ग्राम रोजगार सहायक उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें