सेवा पखवाड़ा के तहत आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान भाजपा जिला कार्यालय मैहर में हुआ सम्पन्न

 (मैहर) भारतीय जनता पार्टी के तत्वाधान में संपूर्ण भारत वर्ष में दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा चलाया जा रहा है उसी के अंतर्गत आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान दिनांक 23 सितंबर 25 दिन मंगलवार को सीधी सांसद राजेश मिश्रा एवं प्रभारी के मुख्यातिथि एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मैहर कमलेश सुहाने, मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश गौतम, कार्यक्रम प्रभारी अमित राय, जिला महामंत्री विश्वनाथ सिंह तिवारी आदि की गरिमारूपेण मंचासिन की उपस्थिति में पंडित दीनदयाल एवं डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता का पूजन अर्चन दीप प्रज्वलन कर मंचासिन अतिथियों का स्वागत भाजपा पदाधिकारियों द्वारा किया गया। तत्पश्चात प्रभारी अमित राय द्वारा उपरोक्त विषयांतर्गत उद्बोधन प्रदान किया गया।

मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि अब हमारा राष्ट्र विभिन्न पहलुओं पर आत्मनिर्भर बनता जा रहा है आज संपूर्ण दुनिया भारत का आत्मनिर्भर के संदर्भ में लोहा मान रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कैलाश गौतम ने कहा कि आज हमारा भारत वह भारत नहीं रहा जब हमारा देश दूसरे राष्ट्र पर निर्भर रहा करता था यह आधुनिक नरेंद्र मोदी जी का आत्मनिर्भर भारत है।

भाजपा जिलाध्यक्ष कमलेश सुहाने ने कहा कि हम सभी भारत वासियों को आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए स्वदेशी की महत्वत्ता को अंगीकार करना होगा। आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी भारत दोनों ही एक ही सिक्के के दो पहलू है। आज संपूर्ण दुनिया भारत के आत्मनिर्भर को देख रही है जब कोरोना काल में पूरी दुनिया आहत थी तब भारत ने 8 महीने में कोरोना की वैक्सीन की दवा बनाकर दुनिया को इस गंभीर बीमारी से निजात दिलाया आज हम तीनों सेनाओं में आत्म निर्भर है। दुनिया युद्ध में देख चुकी है। आज अर्थव्यवस्था में आत्मनिर्भर के कारण हम विश्व की चौथी पायदान पर अग्रसर है हमारा राष्ट्र विकसित भारत की ओर अग्रसर है।

इस अवसर पर सीधी सांसद राजेश मिश्रा ने अपने सारगर्भित उद्बोधन पर कहा कि वास्तव में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत दिनांक 17 सितंबर से जो निरंतर 25 दिसंबर तक जो कार्यक्रम चलाए जा रहे है वह भी विकसित राष्ट्र की परिकल्पना को सार्थक करता है। हमारा भारत पुनः विश्व गुरु बनने के लिए आतुर है। आज हमारा राष्ट्र आत्मनिर्भर बन रहा है इस आत्म निर्भर बनने में भारत का एक एक नागरिक स्वदेशी वस्तु के उपभोग के लिए जागरूक हो रहा है। आज घरेलू उपभोग दर, सकल उपभोग दर बढ़ रही है आज हमारे राष्ट्र भारत को लोग आत्मनिर्भर वाला राष्ट्र मान रहे है। वास्तव में नरेंद्र मोदी जी आज दुनिया के सबसे पापुलर नेता ऐसे ही नहीं बन गए है वह भारत राष्ट्र के द्वारा विभिन्न पहलुओं पर अपनी पहचान बनाने से हुई है। जिला भाजपा संगठन सेवा पखवाड़े के प्रत्येक कार्यक्रम को बढ़चढकर मना रहा है इसके लिए जिला मैहर का एक एक भाजपा कार्यकर्ता बधाई के पात्र है ऐसे ही जितने आयोजन होंगे वह जनता के संदेश के साथ साथ बड़े पैमाने पर मनाए जायेंगे।

आज के इस कार्यक्रम पर जिला भाजपा के समस्त पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष प्रभारी, सेवा पखवाड़ा के सभी प्रभारी, सभी मोर्चा के पदाधिकारी सभी वर्ग के पदाधिकारी,भाजपा के ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता देवतुल्य भाजपा के सदस्य गण आदि सभी भाजपा के सदस्य गण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आभार प्रकट जिला महामंत्री गोरेलाल पटेल ने किया।
✍️ रवींद्र सिंह (मंजू सर)
 RPKP INDIA NEWS
              मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें