भाजपा जिला कार्यालय मैहर में मनाई गई पं दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती

(मैहर) पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय मैहर में मुख्यातिथि भाजपा जिला महामंत्री विश्वनाथ सिंह तिवारी एवं नव नियुक्त महामंत्री शिवदयाल प्रजापति के सानिध्य में भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारी एवं पूर्व पदाधिकारी अमित राय जिला उपाध्यक्ष, रीटा आहूजा जिला उपाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री संजय पांडेय, जिला मंत्री जितेंद्र शुक्ला, जयंती तिवारी, उत्तम पटेल, मंडल अध्यक्ष विकास तिवारी, रवींद्र सिंह मंजू सर, विनोद चौरसिया, विश्वनाथ चौरसिया, दिलीप त्रिपाठी, सूर्यप्रकाश चौरसिया, कुलदीप तिवारी, महेश तिवारी,प्रदीप तिवारी, दिलीप पटेल, नीरज गर्ग, विकास दुबे, रचित तिवारी, आदि की गरिमारूपेण उपस्थिति में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन अर्चन कर किया गया। इस अवसर पर एक पेड़ मां के नाम तहत वृक्षारोपण भी किया गया।

जिला महामंत्री विश्वनाथ सिंह तिवारी एवं शिव दयाल प्रजापति ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में कहा कि सर्वप्रथम सभी को ‘एकात्म मानववाद’ के प्रणेता, भारतीयता के चिंतक, मानवता के सच्चे उपासक, जनसंघ के संस्थापक सदस्य और हम सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्त्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती पर कोटिशः नमन। श्रद्धेय दीनदयाल जी के विचारों ने भारतीय राजनीति की दिशा को भारतीयता की जड़ों से जोड़ने का काम किया है। सार्वजनिक जीवन में शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित करने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जीवनपर्यंत समाज के अंतिम पायदान

पर कोटिशः नमन। श्रद्धेय दीनदयाल जी के विचारों ने भारतीय राजनीति की दिशा को भारतीयता की जड़ों से जोड़ने का काम किया है। सार्वजनिक जीवन में शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित करने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जीवनपर्यंत समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए संघर्ष किया। उनका एकात्म मानववाद का दर्शन और अंत्योदय के विचार हम सभी को राष्ट्रसेवा हेतु सदैव मार्गदर्शित करते रहेंगे।

इस अवसर पर सभी नव निर्वाचित जिला पदाधिकारियों को सादर शुभकामनाएं संप्रेषित की गई। आभार प्रकट नव नियुक्त जिला महामंत्री शिवदयाल प्रजापति ने किया। उन्होंने कहा कि आज पंडित दीनदयाल जी का भौतिक शरीर तो नहीं है किंतु यश रूपी शरीर का नाम इस धरती पर जबतक सूर्य चंद्रमा है तब तक जीवित रहेगा उनका कुशल व्यक्तिव हम सभी को अभिप्रेरणा प्रदान करता है। हम सभी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी आदर्श प्रणेता है उनके विचारधारा के आधार पर ही हम सभी सदा अग्रसर रहेंगे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र शुक्ला जी ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी अमर रहे।

✍️ रवींद्र सिंह (मंजू सर)
   RPKP INDIA NEWS
              मैहर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें