(कटनी) जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक बुधवार,15 अक्टूबर को पूर्व एजेंडा के अनुसार निर्धारित समय एवं स्थान पर आयोजित की जाएगी। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री तपस्या परिहार द्वारा जारी पत्र के अनुसार शुक्रवार, 3 अक्टूबर को आहूत सामान्य सभा की बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।