राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य (NHRC) प्रियांक कानूनगो के प्रथम नगर आगमन पर हुआ जोरदार स्वागत
(मैहर) मां शारदे की पावन धरा जिला मैहर में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC )के सदस्य प्रियांक कानूनगो का प्रथम नगर आगमन हुआ जहां पर उन्होंने माता रानी के दर्शन किए। तत्पश्चात जिला मैहर के कलेक्टर सभागार में प्रशासनिक अधिकारियों से एक समीक्षा मीटिंग कर उनसे मानवाधिकार के संदर्भ में चर्चा की।इसके बाद घंटाघर में निर्धारित एक सभा कार्यक्रम में उपस्थित हुए जहां पर उनका जोरदार आतिशबाज, पुष्प वर्षा, ढोल नगाड़े के साथ स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर किया गया। स्वागत उद्बोधन समस्या समाधान के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने किया। प्रियांक कानूनगो के स्वागत में पूर्व राज्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं नामदेव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव, समस्या समाधान समिति के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक पांडेय, संजय त्रिपाठी, पूर्व बजरंग दल एवं हिन्दू परिषद के महेश तिवारी, नितिन जी, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (ए) नई दिल्ली मध्यप्रदेश के उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह मंजू सर, महेश नामदेव, दीपक नामदेव, पूर्व पार्षद प्रमोद सिंह, निशांत गर्ग, आदि के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (ए) जिला मैहर के जिलाध्यक्ष विजय अवधिया, मणिराज सिंह, आशीष पाटकर, विक्रम बढ़ोलिया, पुष्पा विश्वकर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा, राजेश मिश्रा, मनोज सोनी, अनिल बढ़ोलिया, दशरथ कुशवाहा, संदीप नामदेव, संतोष गुप्ता समस्त पदाधिकारी, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक पत्रकार साथी के साथ विभिन्न संगठनों के साथ समस्या समाधान समिति के सदस्य पदाधिकारी गण सभी राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य के साथ आए हुए लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर इनायत खान द्वारा आर्केस्ट्रा मंडली के गायकों द्वारा भक्ति, देशभक्ति गीत ने लोगो का मन मोह लिया। प्रियांक कानूनगो का गजरा माला से स्वागत किया गया एवं उनका श्री फल साल, माता शारदा के स्मृति चिन्ह, सम्मान अभिनंदन पत्र, राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन (ए) जिला मैहर द्वारा भी श्री फल, साल स्मृति चिन्ह माता शारदा की फोटो के साथ सम्मान किया गया। मंचासिन अतिथियों में अभिषेक पांडेय राजेंद्र नामदेव, महेश तिवारी आदि लोगो ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अंतर्गत आने वाले हितार्थ किए जाने वाले कार्य अधिकारों के संदर्भ में अपना उद्बोधन प्रदान किया।

राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन ए नई दिल्ली मध्यप्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष मंच का संचालन कर रहे रवींद्र सिंह मंजू सर ने अपने उद्बोधन पर कहा कि सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा कई सम्मान प्रदान किया गया है उनके साहसिक, निडर और संवेदनशील नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि श्री कानूगो ने मानव गरिमा, न्याय और समानता के सिद्धांतों को मूर्त रूप दिया है। प्रियंक कानूगो जी ने मछली माफिया जैसी अवैध गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की, हरिजन एवं वंचित वर्गों के श्रमिकों को समय पर वेतन सुनिश्चित कराया, तथा शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं की पवित्रता बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाई।उनके कार्यों को “साहस, करुणा और सत्यनिष्ठा से परिपूर्ण नेतृत्व” बताया गया है, जिसने नागरिकों के बीच संवैधानिक संस्थाओं के प्रति विश्वास को सशक्त किया है।निश्चित ही राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग सदस्य जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति श्री मति द्रोपदी मुर्मू के द्वारा की गई है उन्हें सुप्रीम कोर्ट के जज का दर्जा प्राप्त है। उनका मैहर की धरा पर आगमन होना अपने आप में सारगर्भित है। उनके आने से मानवाधिकार मजबूत होगा। आयोजक मंडल इसके लिए सादर बधाई के पात्र है। सभी का आभार प्रकट पूर्व राज्यमंत्री मध्यप्रदेश एवं नामदेव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नामदेव जी ने किया। मंच का सफल संचालन रवींद्र सिंह मंजू सर ने किया।
