विंध्य महाकौशल अग्रहरि समाज का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न

Advertisement

(चुरहट/सीधी) विंध्य महाकौशल अग्रहरि समाज द्वारा आयोजित सामाजिक सम्मेलन बड़े ही उत्साह और सौहार्द के माहौल में संपन्न हुआ। प्रदेशभर से अग्रहरि समाज के लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल अग्रहरि (शिवा) सतना एवं कुल भास्कर जी रहे। कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में अशोक गुप्ता निवास, शंकर टीकर (सरपंच) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन कमलेश अग्रहरि, राजेश अग्रहरि (सेमरिया), संतोष गोकुल निवास और प्रदीप अग्रहरि द्वारा किया गया।

समाज के वरिष्ठ जनों और बुजुर्गों को अग्रसेन महाराज की प्रतिमा भेंट कर साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने समाज की एकता और संगठित रहने पर बल दिया।

अंत में अग्रहरि समाज के वरिष्ठ जनों ने कहा कि समाज के लोग न केवल सामाजिक कार्यों में बल्कि राजनीति सहित हर क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अग्रहरि समाज के लोग हर मैदान में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

✍️ मानिकलाल गुप्ता
आरपीकेपी इंडिया न्यूज
  चुरहट (सीधी)

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें