कलेक्टर के निर्देश पर 51 दिव्यांग बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी हुए

क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट द्वारा बच्चों का आईक्यू परीक्षण उपरांत प्रदाय किए दिव्यांगता प्रमाण पत्र

(विदिशा) कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने अनुपालन में मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों का आईक्यू परीक्षण कराया जाकर उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि दिव्यांग बच्चों को प्रमाण पत्र के माध्यम से शासन की योजनाओं का लाभ लेने में कोई परेशानी ना आए।

   उक्त निर्देशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामहित कुमार, सिविल सर्जन सह-अधीक्षक डॉ. अनूप वर्मा एवं डीडीआरसी एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त समन्वय से मानसिक दिव्यांग बच्चों को विकलांगता प्रमाण-पत्र जारी किए गए हैं।

    इस हेतु भोपाल से विदिशा आए क्लीनिकल साईक्लोजिस्ट डॉ. राहुल शर्मा एवं उनकी टीम के द्वारा विदिशा जिले के 51 मानसिक दिव्यांग बच्चों का आईक्यू परीक्षण किया गया परीक्षण उपरांत सभी बच्चो का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र जारी किया गया है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें