अमरपाटन में जे.एस.एस. द्वारा किया गया वृक्षारोपण –

( सतना )

    कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा स्थापित जन शिक्षण संस्थान द्वारा मंगलवार को संचालक आर.के. सनाढ्य के निर्देशन में सहायक कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप जैन, प्राचार्य उमाकांत शुक्ल, सी.एल. सिंह बी.आर.सी.सी द्वारा शास.कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल अमरपाटन, शासकीय हाई स्कूल एवं बी.आर.सी.सी. कार्यालय अमरपाटन में वृक्षारोपण किया गया एवं प्रांगण की साफ-सफाई की गई। साथ ही सैनिटाईजर से हैंडवॉश कराया गया एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेतु कहा गया। इस अवसर पर के.के. गौतम, ओम प्रकाश नामदेव शिक्षक, समाज सेवी बुद्धसेन गुप्ता, हशरुदीन सौदागर, करूणा चतुर्वेदी, नरेंद्र सोनी, राजेश पटेल, प्रकाश नारायण कुशवाहा, किरण गुप्ता, विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया गया।
Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें