समग्र शिक्षा अभियान में वर्कफ्लो प्रणाली के तहत क्रियान्वित होंगी गतिविधियां –

( सतना )

राज्य शिक्षा केंद्र के आयुक्त श्री लोकेश कुमार जाटव ने मध्यप्रदेश राज्य के समस्त जिला परियोजना समन्वयकों को वर्कफ्लो प्रणाली के अनुसार समग्र शिक्षा अभियान क्रियान्वित करने के निर्देश दिए हैं। समग्र शिक्षा अभियान में विभिन्न घटकों से संबंधित गतिविधियों के संचालन का मूल उद्देश्य सभी बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना, गुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा उपलब्ध कराना और सभी बच्चों में निर्धारित लक्ष्य का विकास करना है।
उल्लेखनीय है कि वर्कफ्लो प्रणाली के द्वारा जिले में समग्र शिक्षा अभियान के प्रत्येक घटक की गतिविधि किस माह में की जानी है, उससे संबंधित समय सारणी तय की गई है। इस प्रणाली के आधार पर डाइट प्राचार्य, उप संचालक शिक्षा तथा योजना से संबंधित सभी व्यक्त गतिविधियों का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएंगे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें