जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने किया जनपद पंचायत बड़वारा के निर्माण कार्यों का निरीक्षण

(कटनी) – जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद पंचायत बड़वारा में विकास एव निर्माण कार्यो का औचक निरीक्षण किया। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

          सीईओ सुश्री कौर ने ग्राम पंचायत मझगंवा में मनरेगा योजना के तहत प्रगतिरत कार्य कंटूरट्रेन्च निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसकी स्वीकृत लागत 9 लाख रूपये हैं। निर्माण कार्य में अब तक 4.62 लाख रूपये व्यय हो चुके है। मौके पर उन्‍होंने उपस्थित सहायक यंत्री प्रियंका लखेरा को प्राक्कलन अनुसार कार्य कराने के निर्देश दिये। उन्होंने सूचना फलक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की तथा प्रत्येक निर्माण कार्य में मौके पर सूचना फलक लगाये जाने के निर्देश दिये।

          निरीक्षण के दौरान सीईओ सुश्री कौर ने ग्राम पंचायत पठरा में विगत वर्षो में निर्मित सीपीटी, देवारण्य वृक्षारोपण एवं परकोलशन तालाब ग्राम बिजौरी का निरीक्षण किया। उन्‍होंने निर्मित तालाब के संबंध में सहायक यंत्री को व्यय राशि के अनुसार विस्तृत प्रतिवेदन सात दिवस में प्रस्तुत किये जाने के निर्देश मौके पर दिये। साथ ही देवारण्य वृक्षारोपण में कार्य बंद होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें