कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर अवैध शराब के विरूद्ध हुई कार्यवाही

आबकारी अधिनियम के 7 प्रकरण पंजीबद्ध

महुआ लाहन कराया गया नष्‍ट

(कटनी) जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाये जाने हेतु कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा वृत्त कटनी क्रमांक 02 के अंतर्गत ग्राम निमियाहार में दबिश दी गई।

          जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने बताया कि दबिश के दौरान प्लास्टिक के गुम्मो में भरे 705 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 5 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की गई एवं आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क एवं च के कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्‍त महुआ लाहन एवं शराब की कीमत लगभग 1 लाख 6 हज़ार 500 रूपये आंकी गई है।

          इस कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी मंशाराम उइके, आबकारी उप-निरीक्षक, अतुल कुटार एवं आबकारी आरक्षक, रामसिंह, राजेश गोंटिया, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी शामिल थे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें