जिला पोषण समिति की बैठक 19 नवंबर को
(कटनी) कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की अध्यक्षता में गुरूवार, 19 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम 4 बजे जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई है। बैठक में लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत समग्र सत्यापन एवं छात्रवृत्ति भुगतान, लाड़ली लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की प्रगति, पोषण ट्रेकर अनुसार आंगनवाड़ी केंद्रों के खुलने की स्थिति, 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों के पंजीयन और आधार सत्यापन, टेक होम राशन (THR) वितरण, बच्चों की वृद्धि निगरानी तथा 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों में कुपोषण की स्थिति, आभा एवं अपार आईडी सत्यापन सहित कुल 16 बिंदुओं की समीक्षा की जाएगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री अब्दुल गफ्फार ने बैठक में जिला पंचायत सीईओ, जिला वानिकी अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, आयुष एवं कृषि विभाग के अधिकारियों सहित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों को उपस्थित रहने का आग्रह किया है।
