राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एक वर्षीय स्मरणोत्सव का हुआ शुभारंभ
(खरगापुर /टीकमगढ़) राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्थानीय उत्सव भवन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों ने वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर राष्ट्रीय गीत के एक वर्षीय स्मरणोत्सव का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर श्रीमती सरोज राजपूत, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, विवेक चतुर्वेदी, अभय यादव, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, जिला पंचायत सीईओ नवीत कुमार धुर्वे, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, संयुक्त कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, डिप्टी कलेक्टर एस के तोमर, सुश्री अंजली शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
✍️ शिवराज सिंह
आरपीकेपी इंडिया न्यूज
खरगापुर (टीकमगढ़)
