शासकीय महाविद्यालय में संस्कृति ज्ञान परीक्षा का हुआ आयोजन
(विजयराघवगढ) शासकीय महाविद्यालय में शासन के आदेशानुसार भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया जिसमें डॉ ज्योति सोनी अंग्रेजी विभाग के द्वारा परीक्षा का आयोजन 12:00 से 1:00 बजे दोपहर तक आयोजित किया गया।
आयोजित परीक्षा में महाविद्यालय के छात्र सुदर्शन कुमार प्रजापति बी ए प्रथम वर्ष को प्रथम स्थान ,सुनीता लोधी बी ए प्रथम वर्ष को द्वितीय स्थान एवं संजना बढ़ई बी ए प्रथम वर्ष को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की सहभागिता उत्साह जनक रही।
✍️ जागेश्वर प्रसाद मिश्रा
आरपीकेपी इंडिया न्यूज
विजयराघवगढ़
