खरगापुर प्रीमियर लीग: वार्ड नंबर–14 ने किया सेमीफाइनल में प्रवेश, राजुल राजा बने मैन ऑफ द मैच
(खरगापुर) खरगापुर प्रीमियर लीग का अंतिम क्वार्टर फाइनल मैच वार्ड नंबर–14 और वार्ड नंबर–9 के मध्य सी एम राइज स्कूल ग्राउंड में सुबह 7:00 से 9:00 के बीच बहुत ही रोमांचक मैच खेला गया। वार्ड नंबर–14 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 5 विकेट खोकर 123 रन बनाए वही वार्ड नंबर–9 की टीम 29 रनों पर ही ऑल आउट हो गई और वार्ड नंबर–14 ने बड़े अंतराल से मैच जीतकर सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई।

टीम के प्लेयर ऑफ द मैच युवा खिलाड़ी राजुल राजा बुंदेला किला खरगापुर रहे जिन्होंने अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेलते हुए 28 रन और 2 विकेट लिए। बहुत ही अनुभवी अंपायर सुरेंद्र राय एवं महेश सिरोठिया रहे। चांद मुहम्मद के द्वारा बहुत ही शानदार कमेंट्री की गई । रिटायर्ड शिक्षक लखनलाल राजपूत के द्वारा स्कोरिंग का काम किया गया ।
पहला सेमीफाइनल वार्ड नंबर–14 और वार्ड नंबर–5 के मध्य शुक्रवार को सुबह 7 बजे खेला जायेगा और दूसरा सेमीफाइनल मैच वार्ड नंबर–2 और वार्ड नंबर–3 के मध्य शनिवार सुबह 7 बजे खेला जायेगा । फ़ाइनल मैच रविवार को होगा। मैच में हजारों की संख्या में दर्शकों की भीड़ देखी गई।
