सीजन में पहली बार पारा हुआ कम,सवेरे की धूप लगने लगी अच्छी, धीरे-धीरे तीखी हो रहे ठंड के तेवर

(विजयराघवगढ़) उत्तर से आने वाली ठंड हवाओं के करण मौसम के मिजाज अब धीरे-धीरे तीखे होते जा रहे हैं। शाम ढलते ही ठंड का नजारा धीरे-धीरे बदलने लगता है। रात में तेज हवाओं के साथ मौसम का मिजाज एकदम बदल जाता है। बिगत तीन दिनों से रात्रि में शीतलहर के कारण ठंड अधिक बढ़ जाती है जिसके कारण गर्म कपड़ों का सहारा आवश्यक हो गया है। नगर में जगह-जगह जैकेट स्वेटर टोपे आदि की बिक्री के लिए दुकानें सज गई है।

विशेषज्ञो की माने तो सीजन में पहली बार पारा सामान्य से 12 डिग्री कम हुआ है जिसका असर सवेरे 10:00 बजे तक रहता है जिसे रबि व दलहनी फसल के लिए लाभकारी माना जा रहा है। अलसुबह लोग उठते तो है लेकिन गर्म कपड़ों के साथ बाहर निकलते हैं। वही नगर एवं गांव के चौक चौराहों पर ठंड से राहत पाने के लिए कचरा जलाकर ठंड से राहत प्राप्त करते हैं। शाम को तापमान गिरने पर ठंड का असर बढ़ जाता है, राहगीर यात्री वर्ग ठंड की ज्यादा मार झेलते हैं।

✍️ जागेश्वर प्रसाद मिश्रा
   आरपीकेपी इंडिया न्यूज
        विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें