राहुल गांधी से भेंट कर मैहर की महिमा का किया वर्णन, मां शारदा की पटल छवि की भेंट
(पचमढ़ी) मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा आयोजित जिलाध्यक्ष विशेष प्रशिक्षण शिविर में वह क्षण विशेष बन गया जब मैहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेश घई ने सपरिवार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भेंट कर जगत जननी मां शारदा मैहर वाली की पवित्र छवि भेंट की। इस अवसर पर धर्मेश घई के साथ श्रीमती दीपा घई एवं शनि घई उपस्थित रहे। उन्होंने राहुल गांधी को मैहर की आध्यात्मिक महिमा, सांस्कृतिक परंपरा और मां शारदा धाम के लोक आस्था केंद्र के रूप में महत्व बताया।

राहुल गांधी ने सादगीपूर्ण और आत्मीय भाव से इस भेंट को स्वीकार किया तथा मां शारदा की कृपा सभी पर बनी रहे यह मंगलकामना व्यक्त की। उनका यह सौम्य और सहज व्यक्तित्व विनम्र मुस्कान और जनसरोकार से जुड़ा रूप उपस्थित सभी प्रतिनिधियों के मन में गहरी छाप छोड़ गया।

धर्मेश घई ने बताया कि राहुल जी ने पूरे मनोयोग से मैहर की संस्कृति, मां शारदा के मंदिर और वहां की श्रद्धा-परंपरा के बारे में रुचि दिखाई। यह हमारे लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण था। प्रशिक्षण शिविर के दौरान कांग्रेस संगठन को सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं को नीतिगत दिशा देने और जनसंवाद की नई रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

मैहर से सपरिवार पहुंचकर धर्मेश घई ने न केवल संगठनात्मक उपस्थिति दर्ज की, बल्कि मां शारदा की पवित्र भेंट से कांग्रेस परिवार में आस्था और आत्मीयता का संदेश भी दिया।
इस दौरान मैहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी धर्मेश घई ने अपने परिवार सहित कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिग्विजय सिंह और जीतू पटवारी से भी मुलाकात की।
