“न्यायोत्सव” के तहत मैहर में विधिक सेवा दिवस पर मैराथन/वॉकथॉन का आयोजन

Advertisement

(मैहर) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सतना (म.प्र.) के तत्वावधान में तहसील विधिक सेवा समिति, मैहर द्वारा “न्यायोत्सव” विधिक सेवा सप्ताह (09 नवम्बर से 14 नवम्बर 2025) के शुभारंभ अवसर पर “RUN FOR JUSTICE – Each step towards legal awareness” विषय पर मैराथन/वॉकथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों में कानूनी जागरूकता बढ़ाना तथा “सबके लिए न्याय” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:00 बजे घंटाघर से हुई , जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, विद्यार्थियों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस आयोजन के माध्यम से लोगों को विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया और न्याय तक सभी की पहुँच सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर एडीजे आदेश जैन, एडीजे शरद लटौरिया, मजिस्ट्रेट उदयाजीत कुंवर राव, मजिस्ट्रेट भानु पंडवार, डीपीओ गणेश पांडे, मैहर पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, सीएसपी महेंद्र सिंह, टीआई मैहर अनिमेष द्विवेदी, मैहर मजिस्ट्रेट कार्यालय एवं मैहर पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भी भाग लिया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें