खरगापुर प्रीमियर लीग टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में वार्ड नंबर 14 के सिर पर सजा जीत का ताज

Advertisement

(खरगापुर) खरगापुर नगर में चल रहे प्रीमियर लीग टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच वार्ड नंबर 14 और वार्ड नंबर 02 के मध्य खेल गया जिसमे वार्ड नंबर 02 ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया।

मैच 15 -15 ओवर का खेला गया। वार्ड नंबर 14 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 5 विकेट खोकर 180 रनों का लक्ष्य दिया जिसमें राजुल राजा ने घातक बल्लेबाजी करते हुए 3 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए। मानवेंद्र सिंह बाबा राजा ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 39 रन बनाए और 2 विकेट झटके।

वही वार्ड नंबर 02 ने बल्लेबाजी करते हुए राजीव सोनी ने कप्तानी पारी खेलते हुए अपनी टीम के लिए 10 चौके और 2 छक्कों की मदद से 63 रन बनाए निखिल जैन ने भी अपनी टीम के लिए 26 रन बनाए। वही रिजवान खान ने अपनी घातक गेंदबाजी करते हुए वार्ड नंबर 02 के 4 विकेट लेकर बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा वही तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 4 छक्कों एवं की मदद से 28 रन बनाए और वहीं फरहान खान ने भी गेंदबाजी में धार देते हुए 4 खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा वार्ड नंबर 14 के रनों का पीछा करते हुए वार्ड नंबर 2 की टीम 135 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।

सिद्धार्थ राजा की सफ़ल कप्तानी एवं सूझबूझ के साथ वार्ड नंबर 14 ने 44 रनों से मैच पर विजय हासिल की। वही मैंन ऑफ द मैच रिजवान खान रहे मैंने ऑफ द सिरीज फरहान खान रहे और मैच के बेस्ट बल्लेबाज राजीव सोनी रहे और बेस्ट बॉलर फरहान खान रहे बेस्ट फिल्डर बाबू खान, रहे।

सुरेंद्र प्रताप सिंह (बेबी राजा) पूर्व संसदीय सचिव

विजेता टीम को 11 हजार रूपये और शील्ड प्रदान की गई और उप विजेता टीम को 5100 (पांच हजार सौ रुपए) और शील्ड प्रदान की। अमित बरसैंया जी के द्वारा मैंन ऑफ द सीरीज में गैस सिलेंडर चूल्हा भेट किया और सिंह टेक्टर्स के ऑनर रजनीश सिंह गौतम के द्वारा प्रत्येक मैच में अपनी ओर से मैंन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। वही चांद खान एवं सुभान बारसी ने टूर्नामेंट में कॉमेंटरी से सभी दर्शकों का खूब उत्साह बढ़ाया एवं मनोरंजन किया।

वहीं महेंद्र सिंह राजपूत मेडी बाबा के द्वारा पूरे टूर्नामेंट को सोशल मीडिया के माध्यम से लाइव दिखाया गया। प्रीमियर लीग टेनिस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल के मुख्य अतिथि के रूप मे नगर के गणमान्य नागरिक व्यापारी संघ एवं महिला शक्ति उपस्थित रही।

✍️ शिवराज सिंह
आरपीकेपी इंडिया न्यूज
         खरगापुर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें