कैमोर हायर सेकेंडरी स्कूल की शैवी परवीन को 12 वी मे मिला जिले में प्रथम स्थान

( कैमोर )

कैमोर हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा शैवी परवीन ने 12 वी कक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कटनी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
कैमोर एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ने शैबी परवीन को बधाई देते हुए अपने उदबोधन मे कहा कि विद्यालय उत्तम गुणवत्ता की शिक्षा के लिए शुरू से जाना जाता रहा है और हमारा प्रयास होगा कि हम कम शुल्क में उत्तम शिक्षा प्रदान कर सकें। विद्यालय के प्राचार्य पी पी नेमा ने शैवी परवीन की सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।आर पी के पी इंडिया न्यूज़ के संवाददाता गुलशन चक्रवर्ती एवं संत शरण सिंह ने ने शैवी परवीन से मिलकर उन्हें बधाई एव शुभकामनाएं दी। शैवी परवीन ने बताया कि उसकी सफलता का श्रेय उसके माता-पिता एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं को जाता है जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से उसे सफलता प्राप्त हुई है।

रिपोर्ट : गुलशन चक्रवर्ती एवं संत शरण सिंह कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें