घर पर ही तैयार करें त्रिकटु चूर्ण
कटनी – जिला आयुष अधिकारी डॉ0 आर0के0 सिंह ने बताया कि त्रिकटु चूर्ण (काढ़ा का प्रचार-प्रसार जनसमुदाय में काफी बढ़ गया है। यह काढ़ा कोई भी अपने घर पर ही बड़ी आसानी से तैयार कर सकते हैं। इसके बनाने के लिये तीन प्रकार की औषधियां काली मिर्च, सौंठ, पिप्पली (लेड़ी पीपर) को इनकी सामान्य मात्रा में पीसकर तैयार किया जा सकता है। इसके तैयार करने के लिये 10 ग्राम काली मिर्च, 10 ग्राम सौंठ और 10 ग्राम पीपर को एक साथ मिलाकर पीसना है। जिसके बाद इसका उपयोग त्रिकटु चूर्ण (काढ़ा) के रुप में किया जा रहा है।
डॉ0 आर0के0 सिंह ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा दिये गये निर्देशें के तहत अब आम जनता को बांटी जा रही आयुष औषधियों का वितरण घर-घर जाकर नहीं किया जायेगा। यह औषधि सामान्य जनों को आवश्यकता अनुसार जिले के आयुष औषधालयों से प्राप्त हो सकेगी।
