वरिष्ठ दवा व्यवसायी एवं पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार पांडेय को किया गया सम्मानित

Advertisement

(विजयराघवगढ़) कटनी जिले की राघव रीजेंसी में दवा विक्रेता संघ संगठन के विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें दवा विक्रेता संघ के प्रांतीय अध्यक्ष एवं जिले के समस्त दवा व्यवसाईयों द्वारा धनवंतरी जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इसके उपरांत समस्त दवा विक्रेताओं द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष गौतम चंद्र धीग का तिलक लगा कर माल्यार्पण से स्वागत किया गया।

जिले के समस्त दवा व्यवसाईयों की ओर से नगर के गौरव, स्वच्छ छवि, मृदु भाषी वरिष्ठ दवा व्यवसायी एवं पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार पांडेय का प्रांतीय अध्यक्ष श्री धीग द्वारा तिलक लगाकर साल श्रीफल से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर जिले के दवा विक्रेता संघ के समस्त सदस्यों द्वारा श्री पांडे का करतल ध्वनि से स्वागत कर उनके सुदीर्घ जीवन की कामना की गई।

✍️ जागेश्वर प्रसाद मिश्रा
आरपीकेपी इंडिया न्यूज
       विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें