विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के नेतृत्व में विजयराघवगढ़ में निकलेगा सरदार 150 यूनिटी मार्च

Advertisement

(विजयराघवगढ़) अखंड भारत के शिल्पकार ‘भारत रत्न’ लौहपुरुष एवं राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के 150 वें वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 18 नवंबर सुबह 10 बजे विजयराघवगढ़ नगर में विधानसभा स्तरीय सरदार 150 यूनिटी मार्च का आयोजन सांसद विष्णु दत्त शर्मा, विधायक संजय सत्येंद्र पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन सहित सभी क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कारीतलाई मोड पर स्थित पीएचई पानी की टंकी से मुख्य बाजार , आजाद चौक होते विधायक कार्यालय तक मार्च निकाला जाना है । इस मार्च का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में देशभक्ति, सामाजिक समरसता, भाईचारा एकता को मजबूत करना है।

विधायक श्री पाठक ने सभी युवाओं, बच्चों, सहित नागरिकों भाजपा कार्यकर्ताओं से अपील की है कि यूनिटी मार्च में अधिक से अधिक लोग शामिल होकर सक्रिय भागीदारी निभाएं और राष्ट्र के प्रति एकता का संदेश दे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें