छात्र-छात्राओं ने विज्ञान के चमत्कारों को जादू की तरह किया प्रस्तुत
(विजयराघवगढ़) शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा अंधविश्वास को दूर भगाने एवं विज्ञान की समझ को समाज में जन-जन तक पहुंचाने के लिए विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने निर्देशित किया गया है जिसमें शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयराघवगढ़ में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से विज्ञान के चमत्कारों को जादू की तरह प्रस्तुत किया।
विज्ञान गीत के माध्यम से विभिन्न आविष्कारों और विज्ञान की रोचक जानकारियां देते हुए विज्ञान नाटक के द्वारा समाज में पहले अंधविश्वास कुरीतियों जिसे दूर करने के संदेश दिए गए एवं ग्रामीण क्षेत्रों में किस तरह से ढोंगी पाखंडी भोले वाले लोगों को बेवकूफ बना दिया जाता है उन्हें विज्ञान के बारे में जानकारी किस तरह दे सकते हैं।
विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम में लगभग 16 विद्यालय ने अपनी सहभागिता की। इनमें से चयनित छात्राएं आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए भेजें जा सकेंगे। बता दें कि मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा अंधविश्वास को दूर भगाने के लिए उक्त कार्यक्रम आयोजित करके शासन द्वारा दिए गए निर्देश का पालन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्य सहित विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही।
✍️ जागेश्वर प्रसाद मिश्रा
आरपीकेपी इंडिया न्यूज
विजयराघवगढ़
