राज्यपाल श्री पटेल ने क्रांतिसूर्य टंट्या भील को अर्पित की पुष्पाजंलि

राजभवन में मनाया गया बलिदान दिवस

(भोपाल) राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने जनजातीय नायक क्रांतिसूर्य टंट्या भील के बलिदान दिवस पर पुष्पाजंलि अर्पित की। उनका पुण्य स्मरण कर नमन किया। राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जनजातीय नायक को श्रद्धांजलि दी।

राजभवन के बेंक्वेट हॉल में गुरूवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर सचिव श्री उमाशंकर भार्गव, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी श्री अरविंद पुरोहित, राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें