मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कटनी जिले के 2.41 लाख से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित की 35.38 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

(कटनी)  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को छतरपुर के राजनगर में आयोजित राज्‍य स्‍तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना के तहत कटनी जिले की 2 लाख 41 हजार 362 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 31वीं किस्त के तौर पर 35 करोड़ 38 लाख 70 हजार 700 रूपये की राशि का अंतरण किया।

          यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष सहित जिले की सभी आंगनबाड़ी केन्‍द्रों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों में भी आयोजित किया गया। जहां उपस्थित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण को देखा और सुना। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

लाड़ली बहना योजना की राशि का अंतरण

          मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा कटनी जिले की जनपद पंचायत बड़वारा की 39 हजार 672 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड 83 लाख 97 हजार 700 रूपये अंतरित किये गए। इसी तरह जनपद पंचायत बहोरीबंद की 40 हजार 604 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड 95 लाख 29 हजार 900 रूपये, जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की 37 हजार 563 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड 50 लाख 69 हजार 100 रूपये, जनपद पंचायत कटनी की 27 हजार 980 पात्र महिलाओं के खाते में 4 करोड 8 लाख 37 हजार 900 रूपये, जनपद पंचायत रीठी की 25 हजार 956 पात्र महिलाओं के खाते में 3 करोड 81 लाख 35 हजार 900 रूपये, जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की 35 हजार 127 पात्र महिलाओं के खाते में 5 करोड 16 लाख 64 हजार 800 रूपये अंतरित किये। वहीं नगर निगम कटनी की 28 हजार 355 पात्र महिलाओं के खाते में 4 करोड़ 13 लाख 24 हजार 700 रूपये, नगर परिषद बरही की 2 हजार 319 पात्र महिलाओं के खाते में 34 लाख 11 हजार 700 रूपये, नगर परिषद कैमोर की 2 हजार 299 पात्र महिलाओं के खाते में 33 लाख 18 हजार 300 रूपये तथा नगर परिषद विजयराघवगढ़ की 1 हजार 487 पात्र महिलाओं के खाते में 21 लाख 80 हजार 300 रूपये अंतरित किये गए।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें