कैल्डरीज़ रिफैक्ट्री, उद्योग विभाग एवं शासकीय आईटीआई के बीच बैठक आयोजित

(कटनी)  कैल्डरीज़ रिफैक्ट्री, उद्योग विभाग एवं शासकीय आईटीआई कटनी के बीच मंगलवार को एक महत्‍वपूर्ण बैठक का आयो‍जन किया गया।

बैठक में कंपनी के एचआर अखिलेश द्विवेदी व अनिल यादव, उद्योग विभाग की महाप्रबंधक ज्योति सिंह चौहान, उद्योग विभाग की क्षेत्रीय प्रबंधक अनामिका जैन, शासकीय आईटीआई कटनी के प्राचार्य देवेश मिश्रा तथा अप्रेंटिसशिप एडवाइजर मुकेश तिवारी उपस्थित रहे।

          बैठक में मुख्य रूप से शासकीय आईटीआई में उद्योग से संबंधित नए कोर्स शुरू करने पर चर्चा हुई जो स्थानीय उद्योगों की वर्तमान जरूरतों को पूरा कर सकें। साथ ही मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना तथा नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम पर विस्‍तृत चर्चा की गई।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें