जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

(कटनी)  कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एन.के.जे. कटनी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

बाल एवं महिला सम्बन्धी अधिनियमों एवं अधिकारों की दी गई जानकारी

जागरूकता कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी श्री मनीष तिवारी, बाल कल्याण समिति के अध्‍यक्ष श्री योगेश सिंह बघेल, एवं बाल कल्याण समिति के सदस्‍य श्री दुर्गेश मरैया द्वारा छात्रों को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होनी वाली हिंसा से बचाव करने वाले अधिनियमों एवं कानूनों की जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के सम्बन्ध में भी विस्तार से चर्चा की गई।

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के निर्माण के लिए किया जागरूक

उपस्थित छात्रों एवं विद्यालयीन शिक्षकों को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान और पोर्टल के बारे में बताया गया। बाल विवाह एक कानूनी अपराध है और एक सामाजिक कुरीति है, जो बच्चों के भविष्य पर दूरगामी प्रभाव डालता है। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते हमारा उत्तरदायित्व है कि हम न बाल विवाह करें और न होने दें। उपस्थित छात्रों को बाल विवाह रोकथाम की शपथ भी दिलाई गई।

आपातकालीन सहायता सेवाओं एवं नंबर की जानकारी की साझा

छात्रों को महिलाओं के लिए संचालित वन स्टॉप सेंटर के बारे में बताया गया। वन स्टॉप सेंटर हिंसा से पीड़ित महिलाओं को चौबीस घंटे आपातकालीन और गैर आपातकालीन सेवायें प्रदान करता है।

          छात्रों को बताया गया कि कोई भी महिला वन स्टॉप सेंटर में, महिला हेल्पलाइन 181 और आपातकालीन सहायता नंबर 112 में सम्पर्क कर एवं 18 वर्ष तक के बच्चे टोल फ्री चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सम्पर्क कर सहायता प्राप्त कर सकते हैँ।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *