सर्दी का सितम: कड़ाके की ठंड से होने लगा गलाव, नहीं लग रहे अलाव

(विजयराघवगढ़) उत्तर भारत से चलने वाली बर्फीली हवाओं के कारण तेज सर्दी का दौर जारी है। तापमान कम हो चुका है, नगर में शीत लहर का प्रकोप जारी है। मौसम शुष्क और ठंडा रहने के कारण लगातार ठिठुरन बढ़ रही है। विशेषज्ञों के अनुसार बर्फीली हवाओं के कारण ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना लगाई जा रही है।

वही दो दिन से उत्तरी हवाओं का साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव हो रहा है। पश्चिमी विक्षोंप के कारण ठंड हवाओं के साथ तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे होने की संभावना है। लोग सार्वजनिक स्थलों पर कचरा रद्दी कागज आदि जलाकर ठंड दूर करने मजबूर हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोग नगर परिषद प्रशासन से अलाव की आस लगा रहे हैं।

✍️ जागेश्वर प्रसाद मिश्रा
RPKP INDIA NEWS
         विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें