भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन महामंत्री ने सुप्रसिद्ध मूर्तिकार राम वी. सुतार के निधन पर जताया शोक
(भोपाल) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के शिल्पकार, पद्मश्री तथा पद्म भूषण से सम्मानित सुप्रसिद्ध मूर्तिकार श्री राम वी. सुतार के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
