पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर भव्यता से मनाया जाएगा अटल स्मृति वर्ष
(भोपाल) भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अरूण सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर मनाए जा रहे अटल स्मृति वर्ष को भव्य, प्रेरणादायी बनाने को लेकर आयोजित बैठक को सम्बोधित किया।
बैठक में प्रदेशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा और क्रियान्वयन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

