खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास और अनुशासित जीवनशैली का सशक्त माध्यम: प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल
(बैतूल) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके के साथ गत दिवस बैतूल में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के समापन समारोह में सहभागिता कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

श्री खण्डेलवाल ने खेलों को युवाओं के सर्वांगीण विकास और अनुशासित जीवनशैली का सशक्त माध्यम बताते हुए प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार, विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, महेंद्र सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पार्वतीबाई बारस्कर सहित पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
