वीर बाल दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुद्वारे में टेका माथा

(भोपाल) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने शुक्रवार को गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों की महान शहादत को समर्पित वीर बाल दिवस के अवसर पर हमीदिया रोड स्थित गुरुद्वारा पहुंचकर श्रद्धापूर्वक माथा टेका।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरु गोविंद सिंह जी एवं उनके साहिबजादों के अद्वितीय बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग, साहस और धर्म के प्रति समर्पण आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

कार्यक्रम में सांसद श्री आलोक शर्मा, विधायक श्री भगवानदास सबनानी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्रि यति भी उपस्थित रहे।

सभी जनप्रतिनिधियों ने गुरु साहिब के चरणों में शीश नवाकर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

वीर बाल दिवस के अवसर पर गुरुद्वारे में श्रद्धा, भक्ति और देशभक्ति का वातावरण देखने को मिला।

✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
          कैमोर

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें