अजय शुक्ला को पितृ शोक

(विजयराघवगढ़) पिपरा निवासी सेवानिवृत्त पटवारी रघुनाथ प्रसाद शुक्ला का इलाज के दौरान जबलपुर चिकित्सालय में दुःखद निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन के समय उनकी आयु 83 वर्ष थी।

स्व. श्री शुक्ला अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके तीन पुत्र अश्विनी शुक्ला, अजय शुक्ला एवं पवन शुक्ला (गोलू) हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

स्व. रघुनाथ प्रसाद शुक्ला का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम पिपरा में निजी भूमि पर संपन्न हुआ। अंतिम यात्रा में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, शुभचिंतकों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें