अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन, तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
(विजयराघवगढ़) तहसील क्षेत्र सहित कटनी जिले के विभिन्न ग्रामों से पूर्व ठेकेदार द्वारा बिना एग्रीमेंट के निकाली जा रही अवैध रूप से रेत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील गेट के सामने बैठकर प्रदर्शन किया एवं जिला कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि संपूर्ण जिले में अवैध रूप से निकाली जा रही रेत को तत्काल बंद कराते हुए अवैध रूप से संचालित रेत नाकों को बंद कराया जाए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयराघवगढ़ तहसील क्षेत्र के साथ ही कटनी जिले के विभिन्न घाटों से रेत खनन का कार्य बदस्तूर जारी है जिसमें बहिरघटा, सूतरी, लधहर, जजागढ़ सहित अन्य ग्रामों से पूर्व ठेकेदार द्वारा ठेका की संपूर्ण प्रक्रिया के पूर्व ही अवैध रूप से रेत निकालकर नदियों का सीना छलनी किया जा रहा है जिससे राजस्व की छति के साथ पर्यावरण पर विशेष असर पड़ रहा है। कांग्रेस ने रेत के अवैध उत्खनन को तत्काल बंद कराने के लिए विजयराघवगढ़, सिंनगौडी एवं बरही ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस जनों ने विजयराघवगढ़ तहसील गेट पर लगभग तीन घंटे का धरना-प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी से ज्ञापन के माध्यम से मांग रखी की क्षेत्र की नदियों में चल रहे रेत का अवैध उत्खनन बंद कर खनन माफिया के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जावे एवं क्षेत्र में चल रहे रेत के अवैध नाका बंद किए जावे। साथ ही ग्राम विकास कार्य तथा धार्मिक स्थलों हेतु निशुल्क रेत दिलाई जावे।
कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र सिंह बघेल, शरद द्विवेदी, अम्बिका द्विवेदी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र शुक्ला, गणेश राव, प्रेमलाल केवट, देवेंद्रधर गुड्डू बडगैया, श्रीमती शक्ति तिवारी, रवि दुवे, विकास पाण्डेय, अजीत सिंह, आशीष सिंह, प्रिसू सिंह, प्रिसू ठाकुर, अवधेश पयासी, शिवकुमार बागरी, संतोष तिवारी, रामजी दुवेदी, बुद्धू लाल केवट, अमृत पाल, गुलाब पाल, भीम पटेल, कमलेश दुवे, शिवकुमार, अजीत बडगैया, राजा मुन्ना उपाध्याय, अशोक उपाध्याय, तेज प्रकाश सिंह, विजय गिरी, सुधीर तिवारी, विजय पाल, कौशल मिश्रा, धनश्याम मिश्रा, मुन्नूलाल पाल, कुंजी लाल, नारायण सिंह, मनोज दाहिया, सत्यानंद कुशवाहा, वैजनाथ कुशवाहा, अशोक सोनी, अरविंद कुमार, विनोद विश्वकर्मा, राजाराम रजक, महिपाल साहू, गोलू सोनी, अनिल सेन, पिंटू सिंह, कमलेश नामदेव, रमाकांत कुशवाहा, नरोत्तम पटैल, गुलाब पाल, विनोद असाटी, कृष्ण कांत बडगैया, अजमेर सिंह, मनीष केवट सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

