10 वर्षीय बालक को जबड़े में दबाकर ले गया, तेंदुआ, विजयराघवगढ़ तहसील के घुनौर की घटना, जंगल में मिला शव, गांव में आक्रोश

Advertisement

(विजयराघवगढ़) विजयराघवगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम घुनौर में गत दिवस तेंदुए के हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। गांव के 10 वर्षीय बालक को तेंदुआ अचानक उठाकर ले गया। इस हृदयविदारक घटना से गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बालक राज गांव के समीप ही बगीचे में खेल रही अपनी छोटी बहन को बुलाने के लिए गया था लेकिन उसी समय तेंदुआ गाय का शिकार कर गाय को खा रहा था उसी समय तेंदुए की नजर बालक के ऊपर पड़ गई तभी घात लगाए बैठे तेंदुए ने अचानक हमला कर उसे अपने जबड़े में दबोच लिया और जंगल की ओर भाग गया। बालक की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तेंदुआ ओझल हो चुका था। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। कई घंटों की मशक्कत के बाद जंगल क्षेत्र में बालक का शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति गहरा आक्रोश देखने को मिला।

वन विभाग की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस थाना विजयराघवगढ़ में परिजनों द्वारा रिपोर्ट् दर्ज करने के बाद मृतक का पोस्टमार्टम किया जाएगा अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में तेंदुए की लगातार गतिविधियां देखी जा रही थीं और पहले भी ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत की गई थी। बावजूद इसके ठोस कदम नहीं उठाए जाने से ग्रामीणों में नाराजगी है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने, क्षेत्र में पिंजरे लगाने और रात के समय गश्त बढ़ाने की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग भी उठाई गई है। फिलहाल गांव में भय का माहौल है और लोग बच्चों को घरों से बाहर निकलने से रोक रहे हैं। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए विशेष टीम तैनात करने का आश्वासन दिया है।

दो बहनों के बीच अकेला था भाई
ग्राम वासियों ने बताया की मृतक के पिता देशराज कोल माता पार्वती कोल मजदूरी करने एक सप्ताह पूर्व ही भोपाल गए हुए थे मृतक बालक के साथ दो बहन जिनकी उम्र 8 वर्ष एवं 13 वर्ष बताई जा रही है दो बहनों के बीच में मृतक राज कोल अकेला भाई था बहनों के साथ मृतक अपने दादा-दादी के पास रहता था फिलहाल मृतक राज के माता-पिता को जानकारी दे दी गई है और वह भोपाल से अपने गृह ग्राम के लिए रवाना भी हो चुके हैं और उनके आने के बाद भी बालक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिजनों को विभाग ने दी तात्कालिक सहायता राशि विजयराघवगढ़ के वन परिक्षेत्र अधिकारी ओम प्रकाश भलावी द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा तय मापदंड के अनुसार मृतक के परिजनों को₹25000 की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी साथ ही हमारे जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 775000 का चेक प्रदान किया जाएगा इस प्रकार से मृतक के परिजनों को₹800000 की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वन परिक्षेत्र अधिकारी ओमप्रकाश भलावी द्वारा बताया गया कि फिलहाल क्षेत्र में ग्रस्त बढ़ा दी गई है और लोगों को सजग रहने की जानकारी भी दी गई है साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है और बहुत जल्द ही तेंदुए को पकड़ कर बफर जोन में छोड़ा जाएगा।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें