ग्राम खलैधा में आयोजित सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा में विधायक संजू भैया ने की 5100 रुपये की सप्रेम भेंट

(विजयराघवगढ़) ग्राम खलैधा में चल रही सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कार्यक्रम में पहुंचे क्षेत्र के विधायक संजय सत्येंद्र पाठक के प्रतिनिधि ने धार्मिक आयोजन के लिए इक्यावन सौ (₹5100) रुपये की सप्रेम भेंट प्रदान की।

विधायक श्री पाठक जो पूरे विधानसभा क्षेत्र में संजू भैया के नाम से जाने जाते हैं, की इस सहयोग राशि से आयोजन समिति एवं श्रद्धालुओं में हर्ष का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर कथा वाचक महाराज जी ने मंच से विधायक संजू भैया का कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उन्हें धर्म, यश और दीर्घायु का आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से क्षेत्र में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो रहा है, जिससे ग्रामवासियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें