पेड़-पौधों से लेकर साइंस पार्क तक: पीएम श्री शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय का यादगार शैक्षणिक भ्रमण
जागरूकता और ज्ञान का संगम: विद्यार्थियों का जागृति पार्क भ्रमण संपन्न
(कैमोर) कटनी जिले के पीएम श्री शासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय खलवारा बाजार के कक्षा 6वीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण जागृति पार्क, कटनी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पार्क में उपलब्ध विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों एवं वनस्पतियों की जानकारी प्राप्त की। साथ ही बच्चों ने विभिन्न झूलों का आनंद लिया और साइंस पार्क में मौजूद प्रयोगों को देखकर वैज्ञानिक अवधारणाओं को व्यवहारिक रूप से समझा। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने होटल स्वाद में स्वादिष्ट व्यंजनों का भी आनंद लिया, जिससे भ्रमण और अधिक यादगार बन गया।

यह शैक्षणिक भ्रमण जिला शिक्षा अधिकारी राजेश अग्रहरी, एडीपीसी श्रीमती धनश्री जैन, एपीसी अभय जैन एवं बीईओ विजयराघवगढ़ आनन कोरी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

भ्रमण का नेतृत्व विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अलका श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक प्रमोद पयासी, रामप्रकाश उरमलिया, रामनरेश प्रजापति, श्रीमती पार्वती सिंह एवं श्रीमती जयमाला साहू का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।

शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुभव और व्यवहारिक समझ को बढ़ावा मिला, जो उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
✍️ संतोष प्रसाद तिवारी
RPKP INDIA NEWS
कैमोर

