बैतूल-खेड़ी मार्ग पर माचना नदी के 4-लेन पुल का भूमिपूजन

Advertisement

(बैतूल) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को बैतूल-खेड़ी मार्ग के करबला घाट स्थित माचना नदी पर प्रस्तावित 4-लेन पुल का विधिवत भूमिपूजन किया। यह पुल क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही विकास को नई गति प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, विधायक महेन्द्र सिंह चौहान, चंद्रशेखर देशमुख, डॉ. योगेश पंडाग्रे, श्रीमती गंगाबाई उइके तथा जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर श्री खण्डेलवाल ने कहा कि 4-लेन पुल के निर्माण से आवागमन सुगम होगा, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और क्षेत्र के व्यापार, उद्योग एवं कृषि गतिविधियों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की विकासोन्मुखी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि बैतूल जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमुदाय ने परियोजना के शीघ्र पूर्ण होने की कामना की।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें