कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
(विजयराघवगढ़) नगर के कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष राजेश्वरी दुबे, विशिष्ट अतिथि उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आरंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा मां वीणापाणि के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में मंचासीन समस्त जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ जनों का वार्डन श्रीमती रचना मिश्रा एवं सहायक वार्डन श्रीमती आशा सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत किया गया। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम की अगली कड़ी में छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम की सुमधुर प्रस्तुति से उपस्थित जन मंत्र मुक्त हो गए जिसमें छात्राओ ने विभिन्न गीतों के रिकॉर्डिंग गीतों के माध्यम से सामूहिक एवं एकल नृत्य की सुंदर प्रस्तुति देते हुए सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं को वार्षिक कार्यक्रम में विजेता पुरस्कार का वितरण मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया। कस्तूरबा गांधी की वार्डन श्रीमती रचना मिश्रा द्वारा रहवासी छात्रावास के बारे में संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत की गई।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर परिषद की अध्यक्ष राजेश्वरी दुबे, उपाध्यक्ष हरि ओम बर्मन, पाषर्द रमाकांत तिवारी, सीता चौधरी, समाजसेवी दौलत सिंह, शारदा सिंह वरिष्ठ शिक्षक विपिन उरमालिया, भरत शर्मा, एसडी पांडे, पं जागेश्वर प्रसाद मिश्र, राजेश दुबे, मोहम्मद लईक, हंसराज सिंह, विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओ छात्र-छात्राओ एवं अभिभावक गणों की उपस्थित रही।
