दिशा संस्था के नेत्र शिविर से 15 जरूरतमंदों को मिली रोशनी — गोस्वामी जी की पहल बनी वरदान

Advertisement

(दमोह) जनसेवा के संकल्प को साकार करते हुए दिशा सामाजिक एवं विकास युवा मंडल संस्था द्वारा 2 फरवरी को होटल लगुन पैलेस में दूसरे निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं उपचार शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस पुनीत आयोजन में 15 ऐसे मरीजों का चयन किया गया, जिन्हें मोतियाबिंद की समस्या थी। सभी मरीजों को देवजी नेत्रालय के सहयोग से निःशुल्क ऑपरेशन हेतु जबलपुर ले जाया गया।

शिविर के सूत्रधार श्री गोस्वामी जी की सेवाभावी सोच और अथक प्रयासों की क्षेत्र में भूरि-भूरि सराहना हो रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि उनके मार्गदर्शन में दिशा संस्था सचमुच जरूरतमंदों के जीवन में उजाला भरने का कार्य कर रही है। शिविर में पहुंचे लोगों की आंखों की निःशुल्क जांच की गई और दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

संस्था ने आमजन से अपील की है कि यदि आसपास कोई भी व्यक्ति आंखों से संबंधित समस्या से परेशान हो, तो वह इस सेवा का लाभ ले सकता है। प्रत्येक माह की 2 तारीख को सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक होटल लगुन पैलेस, जबलपुर रोड, आम चौपरा दमोह में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया जाता है।

देवजी नेत्रालय की समर्पित टीम द्वारा दिए जा रहे सहयोग के लिए दिशा संस्था ने विशेष आभार व्यक्त किया है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि गोस्वामी जी के नेतृत्व में यह अभियान आने वाले समय में और भी व्यापक रूप लेगा तथा सैकड़ों लोगों को दृष्टि का सुख प्राप्त होगा।

शिविर में उपस्थित नागरिकों ने गोस्वामी जी एवं उनकी पूरी टीम को इस मानवीय पहल के लिए हृदय से धन्यवाद दिया और ऐसे आयोजनों को समाज के लिए संजीवनी बताया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें