“महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान देगा केंद्रीय बजट 2026-27: हेमंत खण्डेलवाल”

Advertisement

(भोपाल) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने शुक्रवार को रायसेन रोड स्थित एलएनसीटी कैंपस के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में आयोजित केंद्रीय बजट 2026-27 के प्रचार अभियान के अंतर्गत महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जहां बजट में महिलाओं, युवाओं और मध्यम वर्ग के लिए किए गए प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की गई।

श्री खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त करने वाला है। बजट में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, लघु उद्योगों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से आज महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश शासन की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि यह बजट मातृशक्ति के सम्मान और उनके उत्थान को समर्पित है। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे ने बजट के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी देते हुए कहा कि इससे महिलाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खुलेंगे।

महापौर श्रीमती मालती राय और जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र यति ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बजट को जनकल्याणकारी बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बजट से जुड़ी शंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया। वक्ताओं ने आह्वान किया कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर बजट के सकारात्मक पहलुओं को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे आम नागरिक योजनाओं का अधिकतम लाभ ले सकें। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें