मां शारदा की नगरी में भार्गव का ऐतिहासिक अभिनंदन, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त जोश

सेवादल प्रदेश अध्यक्ष अवनीश भार्गव के मैहर आगमन पर उमड़ा जनसैलाब

(मैहर) मध्य प्रदेश कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष अवनीश भार्गव के प्रथम मैहर नगर आगमन पर जिला अध्यक्ष धर्मेश घई सेवादल जिला अध्यक्ष अरुण तनय मिश्र के नेतृत्व में कांग्रेस जनों व सेवा दल के साथियों द्वारा मैहर स्टेशन पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। शारदा देवी धाम पहुंचकर मां शारदा माता जी की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

श्री भार्गव के 58वे जन्मदिन पर सुंदर कांड पाठ अनुष्ठान का आयोजन वरिष्ठ समाजसेवी कामता प्रसाद मिश्र के निज निवास पर जिला अध्यक्ष धर्मेश घई, सेवा दल जिला अध्यक्ष अरुण तनय मिश्र, वरिष्ठ कांग्रेस नेता केशव प्रसाद चौरसिया, महेंद्र पटेल, डॉक्टर विष्णु दत्त पांडे, चूड़ामणि बढोलिया, प्रदेश सचिव राम प्रताप कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश प्रजापति, अमजद खान, जितेंद्र कुशवाहा, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी, अखंड प्रताप सिंह, महेंद्र त्रिपाठी, पुष्पराज सिंह की गरिमा मयी उपस्थित में किया गया जिसमें श्री भार्गव उक्त अनुष्ठान में सम्मिलित हुए।

उपस्थित सभी अतिथियों ने श्री भार्गव जी के 58 वे जन्मदिन को बड़े धूमधाम से मनाते हुए शाल श्रीफल स्मृति चिन्ह भेंट कर मां शारदा से सतायु की प्रार्थना की। अपने उद्बोधन में श्री भार्गव ने कहा कि आज का दिन मेरे जीवन का अविस्मरणीय दिन रहेगा। आज मुझे ऐसे अवसर पर मां शारदा माता जी के चरणों में माथा टेकने का अवसर मिला। ऐसे अवसर माता रानी की कृपा से ही संभव है।

जिला/ ब्लाक कमेटी द्वारा आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में श्री भार्गव कार्यालय पहुंचे जहां पर धर्मेश घई के गरिमा मयी उपस्थिति में कांग्रेस जनों ने श्री भार्गव जी का भब्य स्वागत किया। इस अवसर पर गणेश चतुर्वेदी, ऋषिकेश पांडे, मुकेश सेन, सुषमा अरजरिया, उमाशंकर तिवारी, राजेंद्र शर्मा, आनंद श्रीवास्तव, लक्ष्मीकांत दर्ज़रिया, अशोक उपाध्याय, मुलाई ,कोदू लाल रजक, सियानंद रजक, रामनिवास रजक, अश्वनी द्विवेदी, सुनील कोरी, मुमताज मोहम्मद, विनोद विश्वकर्मा, अभिषेक सेन, किशन द्विवेदी, महेंद्र रजक, अंकित सेन, रतन सेन अंबुज तनय, राम टहल कुशवाहा, मऊहरिया विश्वकर्मा, भोला कोरी, रामनिवास रजक, रंगलाल रजक, देवशरण मिश्रा, राजू कुशवाहा, रंगलाल रजक, दरबारी लाल सेन, हीरामणि सेन, पुष्पराज सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें