अयोध्या में राम मंदिर निर्माण भूमि पूजन की खुशी में दीपों से जगमगाया नगर

( विजयराघवगढ़ )

अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की जन्मस्थली नगरी में प्रधानमंत्री द्वारा शास्त्रोक्त विधि से शिलान्यास करते ही विजयराघवगढ़ तहसील के विभिन्न ग्रामों सहित नगर में भी अपार खुशी मनाई गई। युवाओं द्वारा जुलूस निकालकर जयघोष करते हुए आतिशबाजी का इजहार किया गया वही संध्या समय नगर के विशाल देवालय संकट मोचन आश्रम जगन्नाथ धाम में क्षेत्रीय जनों सहित नगर के लोगों द्वारा अपार उत्साह दिखाया गया। देवालय सहित नगर में दीप प्रज्वलन कर दिवाली जैसा माहौल रहा। नगर के संकट मोचन चौक में युवाओं द्वारा विशाल आतिशबाजी का प्रदर्शन भी किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं सहित नगर व ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं की उपस्थित में जय श्री राम के उद्घोष के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष जयवंत सिंह चौहान द्वारा हनुमान जी व जगन्नाथ भगवान की आरती घंटा घड़ियालो की ध्वनि के साथ उतारी गई ।भाव विभोर उपस्थित जनों को न तो मास्क न हीं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने ध्यान रहा । पूजनोपरांत नगर भृमण कर जय श्री राम का जय घोष किया गया।
ग्रामीण क्षेत्र के कारी तलाई राखी पुरैनी कलहरा नन्हवारा मोहन टोला रजवारा सहित विभिन्न ग्रामों में सुंदरकांड हनुमान चालीसा का पाठ कर जुलूस निकाला गया एवं मिष्ठान वितरण कर राम मंदिर निर्माण का हर्ष व्यक्त किया गया।

रिपोर्ट: जागेश्वर प्रसाद मिश्रा विजयराघवगढ़

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें