शिवसेना जिला प्रमुख ने सौंपा जिला परिवहन अधिकारी-अनूपपुर को ज्ञापन:-
शिवसेना जिला प्रमुख ने सौंपा जिला परिवहन अधिकारी-अनूपपुर को ज्ञापन:-

अनूपपुर ज़िला अन्तर्गत बिना परमिट व ओवरलोड लेकर चल रहे बसों पर अंकुश लगाने एवं एसईसीएल के हसदेव क्षेत्र तथा जमुना/कोतमा क्षेत्र में टीपर रोड सेल की गाड़ियाँ बिना तालपात्र के नेशनल हाईवे में दौड़ रही हैं, उन पर तत्काल कार्यवाही की मांग करते हुऐ आज दिनांक 21/10/2019 को शिवसेना अनूपपुर जिला अध्यक्ष पवन पटेल के नेतृत्व में ज़िला परिवहन अधिकारी अनूपपुर को ज्ञापन सौंपा गया ।
ज्ञापन सौपने में जिला महासचिव विजय विश्वकर्मा, अनूपपुर विधानसभा प्रमुख अनुभव अग्रवाल , अनूपपुर नगर प्रभारी अभिषेक तिवारी शामिल रहे ।
