मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बरही के बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शुभारंभ
(कटनी) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत बरही के बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने यहां भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर पुष्प माला अर्पित किया। इस दौरान खजुराहो सांसद श्री वीडी शर्मा, विजयराघवगढ़ विधायक श्री संजय सत्येन्द्र पाठक, कलेक्टर श्री आशीष तिवारी,बरही के नगर पंचायत अध्यक्ष श्री पियूष अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी रही। उल्लेखनीय है कि बड़ा तालाब का सौंदर्यीकरण और गहरीकरण कार्य करीब 50 लाख रुपए की लागत से किया जायेगा।
