मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया विजयनाथ धाम मंदिर में दर्शन-पूजन
(कटनी) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कटनी जिले के बरही स्थित श्री विजयनाथ धाम मंदिर में भगवान शंकर का दर्शन-पूजन कर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि व आरोग्यमय जीवन की प्रार्थना की। मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से मुख्यमंत्री को स्मृति स्वरूप श्री विजयनाथ धाम का चिन्ह भेंट किया गया।
