जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कर्मचारियों का किया सम्मान

(ग्वालियर) जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में 18 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया इस आयोजन में बैंक की महिला कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर श्रीमती अपूर्वा जादौन, विशिष्ट अतिथि के रूप में नाबार्ड के डीडीएम श्री धर्मेंद्र सिंह एवं जिला सहकारी बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु खाड़े मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती अपूर्वा जादौन ने कहाकि महिला कर्मियों को अपने कार्यक्षेत्र में मेहनत और लगन से निरंतर प्रगति करनी चाहिए जिससे उनकी विशिष्ट पहचान बने । नाबार्ड डीडीएम श्री धर्मेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में बैंकिंग और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना की। बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु खाड़े ने सभी महिला कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्थान की प्रगति में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

Share this:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यह भी देखें